26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रिसर्च स्टाफ के लिए 10 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रिसर्च स्टाफ के लिए 10 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल

सारांश

बीईएल ने रिसर्च स्टाफ ई-III ग्रेड के लिए 10 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 2 अप्रैल है। जल्दी करें!

मुख्य बातें

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रिसर्च स्टाफ के लिए 10 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है।
उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष।
आवेदन शुल्क 750 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सदस्य (रिसर्च स्टाफ) ई-III ग्रेड के लिए कुल 10 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

बीईएल द्वारा जारी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित योग्यताएं भी पूरी करनी होंगी।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए प्रति माह के बीच होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए 750 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्राप्त होगी।

आवेदन करने के लिए, सबसे पहले उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेज दें: 'उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं लेखा/सीआरएल), केंद्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, साइट IV, औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद, गाजियाबाद 201010 (उत्तर प्रदेश)'।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे युवा प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त करने का मौका मिल सके। यह कदम भारतीय युवाओं के लिए सकारात्मक दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएल में रिसर्च स्टाफ के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए, बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, संबंधित पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरकर निर्धारित पते पर भेज दें।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है।
आवेदकों की अधिकतम आयु क्या है?
आवेदकों की अधिकतम आयु 37 वर्ष है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए छूट है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले