बीईएल में सीनियर सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीईएल में सीनियर सेफ्टी ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

सारांश

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सीनियर सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। जानें कैसे करें आवेदन।

मुख्य बातें

बीईएल में सीनियर सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती का सुनहरा अवसर।
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 472 रुपए है।
35 वर्ष निर्धारित आयु सीमा है।

नई दिल्ली, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश के एक प्रमुख संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सीनियर सेफ्टी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

बीईएल द्वारा जारी इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से आरंभ हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निश्चित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक के साथ ही सुरक्षा में डिग्री/डिप्लोमा या औद्योगिक सुरक्षा में दो वर्षीय एमई/एमटेक या अग्नि एवं सुरक्षा इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य निर्धारित पात्रताएँ भी आवश्यक हैं।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 472 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और विकलांग व्यक्तियों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर पद से संबंधित अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करें और उसे एक लिफाफे में डालकर 'असिस्टेंट मैनेजर (एचआर एंड ए), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बलभद्रपुर, कोटद्वार-246149, उत्तराखंड' पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएल में सीनियर सेफ्टी ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें?
बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें, भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
इस पद के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष है, जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए आवेदन शुल्क 472 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले