बीईएल में सीनियर इंजीनियर के 5 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीईएल में सीनियर इंजीनियर के 5 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

सारांश

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बीईएल ने सीनियर इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता के बारे में जरूरी जानकारी।

मुख्य बातें

बीईएल में सीनियर इंजीनियर के 5 पदों पर भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च।
आवेदन शुल्क जनरल के लिए 600 रुपए।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे लोगों के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली एक नवरत्न कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने सीनियर इंजीनियर के लिए कुल 5 पदों की भर्ती हेतु ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएल ने सीनियर इंजीनियर (ई-III) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार में बीई/बीटेक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बीईएल द्वारा जारी पद के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले योग्य कैंडिडेट का चयन आवेदन की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए प्रति माह के बीच होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 600 रुपए और इसके साथ 18% जीएसटी है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद का आवेदन लिंक क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म की जांच कर सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश की तकनीकी प्रगति में भी सहायक सिद्ध होगी। बीईएल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी पाना युवा प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएल में सीनियर इंजीनियर पदों पर आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए और 18% जीएसटी है।
आवेदन में आयु सीमा क्या है?
आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले