14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: जानें कैसे करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: जानें कैसे करें आवेदन

सारांश

एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट (सिविल) के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है। जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता।

मुख्य बातें

एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट (सिविल) के 2 पद खाली हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
योग्यता में सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) में कंसलटेंट (सिविल) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अवसर 14 अप्रैल यानी मंगलवार तक उपलब्ध है।

एसपीएमसीआईएल द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करें।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक) में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ, अन्य निर्धारित योग्यताएं और अनुभव भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 14 अप्रैल के अनुसार होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

अगले चरण में नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर इसे 'संयुक्त महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुरक्षा मुद्रण एवं ढलाई कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, तीसरी मंजिल, टावर-जी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली-110029' के पते पर भेज दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

और समय सीमित है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसपीएमसीआईएल में कंसलटेंट पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
कंसलटेंट के पद के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले