27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनएलसीआईएल में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनएलसीआईएल में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने 56 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा मौका है!

मुख्य बातें

एनएलसीआईएल ने 56 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
सैलरी 22,000 रुपए प्रति माह होगी।
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने विभिन्न 56 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनएलसीआईएल ने जिन 56 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें नेवेली यूनिट के 26, बरसिंगसर प्रोजेक्ट, एनटीपीएल/तूतीकोरिन, क्षेत्रीय कार्यालय/चेन्नई और दक्षिणी पचवारा-दुमका के 4-4, एनयूपीपीएल, कानपुर के 6, और तालाबीरा परियोजना के 8 पद शामिल हैं।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि के शाम 5 बजे से पहले अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जो कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई हो। इसके अतिरिक्त, वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) की इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसको 1 मार्च के अनुसार देखा जाएगा। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट सूची/शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल/फिजिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और सभी दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। फॉर्म चेक कर सबमिट करें और अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी और अवसर प्रदान करेंगे।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनएलसीआईएल में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
एनएलसीआईएल में आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है।
आवेदन कैसे किया जा सकता है?
उम्मीदवार एनएलसी इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या आयु सीमा में छूट है?
हाँ, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल/फिजिकल फिटनेस शामिल हैं।
चुनावित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
चुनावित उम्मीदवारों को प्रति माह 22,000 रुपए की सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले