सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: एनएचआईडीसीएल में 37 पदों के लिए आवेदन करें 14 अप्रैल तक
सारांश
Key Takeaways
- एनएचआईडीसीएल में 37 पदों पर भर्ती हो रही है।
- आवेदन की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।
- योग्यताएँ: मास्टर डिग्री, MBA, या B.E./B.Tech।
- चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल हैं।
- सैलरी: 70,000 से 2,75,000 रुपए प्रति माह।
नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आज भी देश के अनेक युवाओं का सपना सरकारी नौकरी पाना है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने यंग प्रोफेशनल के 37 पदों के लिए भर्ती संबंधी आधिकारिक जानकारी जारी की है।
एनएचआईडीसीएल ने जिन 37 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें कंसल्टेंट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (लीगल) और सीनियर एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 1-1 पद, एसोसिएट (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), एसोसिएट (लीगल), सीनियर एसोसिएट (फाइनेंस), सीनियर एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), एसोसिएट (ह्यूमन रिसोर्स), कंसल्टेंट (तकनीकी) और कंसल्टेंट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट) के 2-2 पद शामिल हैं; इसके अलावा एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), सीनियर एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट), एसोसिएट (तकनीकी), सीनियर एसोसिएट (तकनीकी) और एसोसिएट (फाइनेंस) के 4-4 पद भी हैं।
एनएचआईडीसीएल द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसलिए जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने का विचार कर रहे हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, सिविल इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लॉ, आईटी या समकक्ष में मास्टर डिग्री; ह्यूमन रिसोर्स या फाइनेंस में एमबीए; एलएलबी/एलएलएम या संबंधित क्षेत्रों में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग समिति, सेलेक्शन कमेटी, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 70,000 से 2,75,000 रुपए प्रति माह होगी। वहीं, अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर फॉर्म की जांच कर सबमिट करें। अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।