एनएचआईडीसीएल में 56 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनएचआईडीसीएल में 56 वर्ष तक के उम्मीदवारों के लिए भर्ती का सुनहरा अवसर, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए एनएचआईडीसीएल ने 21 पदों के लिए भर्ती का अवसर प्रस्तुत किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन करें!

मुख्य बातें

एनएचआईडीसीएल में 21 विभिन्न पदों पर भर्ती उम्र की अधिकतम सीमा: 56 वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल प्रति माह सैलरी: 70,000 से 2,80,000 रुपए

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने जनरल मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 21 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनएचआईडीसीएल द्वारा मांगे गए पदों में शामिल हैं: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), सीनियर जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), जनरल मैनेजर (लीगल), डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल), जनरल मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), डिप्टी जनरल मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी), प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर (सेक्रेटेरिएट), प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी (सेक्रेटेरिएट), सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी (सेक्रेटेरिएट), और असिस्टेंट डायरेक्टर (ऑफिशियल लैंग्वेज) के 1-1 पद, जनरल मैनेजर (लैंड एक्विजिशन) के 2, डिप्टी जनरल मैनेजर (लैंड एक्विजिशन) के 3, और डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 5 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री, सीए/सीएमए, एमबीए (फाइनेंस), एमकॉम, एलएलबी, बीई/बीटेक (सीएस/आईटी), एमसीए, एमएससी (आईटी) या एमटेक (साइबर सुरक्षा) होनी चाहिए। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 70,000 से 2,80,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरे। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। अंत में फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर इसे निम्नलिखित पते पर भेज दें: 'जनरल मैनेजर (भर्ती), नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, प्रथम मंजिल, टावर-ए, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली - 110029।'

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनएचआईडीसीएल में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनएचआईडीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
एनएचआईडीसीएल में कौन-कौन से पदों पर भर्ती की जा रही है?
एनएचआईडीसीएल 21 विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है, जिनमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट डायरेक्टर और अन्य शामिल हैं।
क्या उम्मीदवारों की आयु सीमा है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले