17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनपीसीआईएल में 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनपीसीआईएल में 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

सारांश

एनपीसीआईएल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 330 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस अवसर का लाभ उठाएं!

मुख्य बातें

एनपीसीआईएल में 330 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल।
आवश्यक योग्यता: बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग।
आवेदन शुल्क: सामान्य के लिए 500 रुपए।
चयन प्रक्रिया में मेरिट और इंटरव्यू शामिल।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। एनपीसीआईएल ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ईटी) के लिए कुल 330 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एनपीसीआईएल द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन 330 पदों में से मैकेनिकल के 125, कैमिकल के 40, इलेक्ट्रिकल के 65, इलेक्ट्रॉनिक्स के 50, इंस्ट्रुमेंटेशन के 15 और सिविल के 35 पद शामिल हैं। वर्तमान में रिक्तियां 314 हैं और लंबित रिक्तियां 16 हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, और अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल को शाम 04:00 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) या 5 वर्षीय एकीकृत एमटेक में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास वैध गेट (2024/2025/2026) स्कोर और अन्य निर्धारित पात्रता के अलावा आवश्यक अनुभव भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है, और यह आयु 30 मार्च के आधार पर मानी जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से होगा। चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 74,000 रुपए का स्टाइपेंड और 30,000 रुपए का भत्ता मिलेगा। इंटरव्यू 8 से 19 जून के बीच मुंबई, एनएपीएस (उत्तर प्रदेश), एमएपीएस (तमिलनाडु), केजीएस (कर्नाटक) जैसे स्थानों पर आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करना होगा। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिलाएं/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/डीओडीपीकेआईए और एनपीसीआईएल कर्मचारियों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। सभी जानकारियाँ भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनपीसीआईएल में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (केवल पुरुष) के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट, पर्सनल इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले