एनपीसीआईएल ने 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनपीसीआईएल ने 337 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, अंतिम तिथि 6 अप्रैल

सारांश

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने 337 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है, अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। जल्दी करें और आवेदन करें!

मुख्य बातें

एनपीसीआईएल में 337 अप्रेंटिस पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
योग्यता: आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन।
चयन मेरिट के आधार पर होगा।
स्टाइपेंड: 10,560 से 12,300 रुपए प्रति माह।

गांधीनगर, 23 मार्च (आईएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत हुआ है। एनपीसीआईएल ने अप्रेंटिस के लिए कुल 337 पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

आवेदन प्रक्रिया अब ऑफलाइन मोड में चालू हो चुकी है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र को जमा करें।

इन 337 पदों में ट्रेड अप्रेंटिस के 227, तकनीशियन अप्रेंटिस के 33 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 67 पद शामिल हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस के 237 पदों में फिटर के 78, इलेक्ट्रिशियन के 34, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 24, वेल्डर के 24, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक के 22, सीओपीए/पीएएसएए और मशीनिस्ट के 14-14, टर्नर, एसी मैकेनिक, और डीजल मैकेनिक के 9-9 पद शामिल हैं। तकनीशियन अप्रेंटिस के 33 पदों में केमिकल के 14, सिविल के 8, मैकेनिकल के 6, इलेक्ट्रानिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन के 2-2 तथा इलेक्ट्रिकल का 1 पद शामिल है।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस में 67 पदों में केमिकल के 16, सिविल और मैकेनिकल के 8-8, इलेक्ट्रिकल के 6, इलेक्ट्रानिक्स के 5, इंस्ट्रुमेंटेशन और बीएससी (फिजिक्स) के 4-4, बीएससी (केमिस्ट्री) के 2, ह्यूमन रिसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट एंड मैटेरियल मैनेजमेंट के 5-5 तथा फाइनेंस एंड अकाउंट्स के 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद एवं ट्रेड के अनुसार आईटीआई, इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में डिप्लोमा या बीए, बीएससी और बीकॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही अन्य निर्धारित पात्रता भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 24 से 26 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसकी गणना 6 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार प्रति महीने 10,560 से 12,300 रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले नैट्स (एनएटीएस) या नैप्स (एनएपीएस) पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करें और आवेदन को निम्न पते पर भेजें: उप प्रबंधक (एचआरएम) न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, काकरापार गुजरात साइट, अनुमाला-394651, ता व्यारा, जिला तापी, गुजरात.

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर उन लोगों के लिए जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। एनपीसीआईएल की यह पहल न केवल रोजगार सृजन में सहायक है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को उद्योग में आवश्यक कौशल भी प्रदान करेगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनपीसीआईएल में अप्रेंटिस के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को पहले नैट्स या नैप्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है।
क्या उम्र सीमा में छूट है?
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
स्टाइपेंड कितना होगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 10,560 से 12,300 रुपए स्टाइपेंड के रूप में मिलेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले