8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीआरसीएल में 10 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 25 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीआरसीएल में 10 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 25 मार्च

सारांश

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए आईपीआरसीएल में अप्रेंटिस ट्रेनी के 10 पदों के लिए आवेदन करने का शानदार अवसर। अंतिम तिथि 25 मार्च है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

आईपीआरसीएल में 10 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
चयन मेरिट के आधार पर होगा।
उम्मीदवार की उम्र 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ग्रैजुएट को 12,300 रुपए और डिप्लोमा धारक को 10,900 रुपए स्टाइपेंड।

नई दिल्ली, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी और प्रतिष्ठित संस्थान में अपने उज्ज्वल करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अद्वितीय अवसर है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) ने अप्रेंटिस ट्रेनी के १० विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए १९ फरवरी को आधिकारिक सूचना जारी की है।

अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए आवेदन प्रक्रिया अब ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि २५ मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आईपीआरसीएल ने जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें सिविल इंजीनियरिंग के ६, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के २ और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के २ पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य आवश्यक पात्रताएँ भी होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु २३ वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को १२,३०० रुपए और डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी को १०,९०० रुपए प्रति महीने स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

आवेदन के लिए, सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर जाकर, पद के लिए जारी आधिकारिक सूचना पर क्लिक करें और उसमें दिए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें। फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर संलग्न करें। अंत में, आवेदन पत्र को निर्धारित पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भविष्य में अच्छी नौकरी के लिए भी दरवाजे खोलता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीआरसीएल में अप्रेंटिस ट्रेनी के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करके निर्धारित पते पर भेजना होगा।
अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए अंतिम तिथि क्या है?
अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए छूट है।
स्टाइपेंड कितनी राशि होगी?
ग्रैजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को 12,300 रुपए और डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी को 10,900 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले