आईपीआरसीएल में 23 पदों पर भर्ती, सीनियर मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीआरसीएल में 23 पदों पर भर्ती, सीनियर मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन करें

सारांश

आईपीआरसीएल ने 23 विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

आईपीआरसीएल में 23 पदों पर भर्ती का अवसर।
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 मार्च।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी।
सैलरी: 40,000 से 2,80,000 रुपए प्रति माह।
आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नई दिल्ली, 22 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अवसर सामने आया है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) ने जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत कुल 23 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है।

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आईपीआरसीएल ने जिन पदों पर आवेदन आमंत्रित किया है, उनमें डिप्टी मैनेजर (सिविल) के 2, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 1, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 1, डिप्टी मैनेजर (आईटी) के 1, डिप्टी मैनेजर (एचआर) के 1, डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 1, डिप्टी मैनेजर (ऑपरेशंस एंड बीडी) के 1, सीनियर मैनेजर (फाइनेंस) के 1, सीनियर मैनेजर (एस एंड टी) के 1, जेजीएम (मैकेनिकल) के 1, एजीएम (सिविल)/जेसीएम (सिविल) के 2, एजीएम (प्रोजेक्ट्स) के 1, सीजीएम (इलेक्ट्रिकल) के 4, सीजीएम (एस एंड टी) के 1, सीजीएम (एच. क्यू.) के 1, सीजीएम (मैकेनिकल) के 1, और सीजीएम (फाइनेंस) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य आवश्यक योग्यता होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी; मेरिट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 से 2,80,000 रुपए तक सैलरी प्राप्त होगी।

आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर जाकर पदों के लिए जारी नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी अटैच करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीआरसीएल में किन पदों पर भर्ती की जा रही है?
आईपीआरसीएल ने डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित कुल 23 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी कितनी होगी?
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 से 2,80,000 रुपए तक सैलरी प्राप्त होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले