28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूसीआईएल ने मैनेजर समेत १९ पदों पर भर्ती का ऐलान किया, आवेदन जल्द शुरू होंगे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूसीआईएल ने मैनेजर समेत १९ पदों पर भर्ती का ऐलान किया, आवेदन जल्द शुरू होंगे

सारांश

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने 19 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक सुनहरा अवसर है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्य बातें

यूसीआईएल में 19 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है।
सैलरी 30,000 से 2,40,000 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदकों के लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।

नई दिल्ली, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। यूसीआईएल ने मैनेजर सहित कुल १९ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन १९ पदों में शामिल हैं: असिस्टेंट मैनेजर (अकाउंट्स), एडिशनल मैनेजर (अकाउंट्स), मैनेजर (अकाउंट्स), डिप्टी जनरल मैनेजर (पर्सोनेल), एडिशनल मैनेजर (पर्सोनेल), असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी एंड एडमिन), डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी एंड एडमिन), एडिशनल मैनेजर (लीगल), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (माइंस), डिप्टी सुपरिटेंडेंट (सिविल), एडिशनल सुपरिटेंडेंट (पर्यावरण इंजीनियरिंग), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) और फोरमैन (माइनिंग) के १-१; असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ परचेज, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ परचेज और डिप्टी मैनेजर (मेडिकल सर्विसेज) के २-२ पद शामिल हैं।

यूसीआईएल द्वारा जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २० अप्रैल को सुबह १०:०० बजे से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि १९ मई निर्धारित की गई है। इसलिए, जो उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने के इच्छुक हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) या कॉस्ट अकाउंटेंट (आईसीएमएआई), एमबीबीएस, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या लॉ में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु ३० से ४८ वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना १९ मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/व्यावसायिक टेस्ट/मनोमितीय टेस्ट/समूह अभ्यास/पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को पद अनुसार महीने में ३०,००० से २,४०,००० रुपए तक सैलरी मिलेगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य (यूआर)/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए ५०० रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला/यूसीआईएल को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूसीआईएल में भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2023 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई, 2023 है।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
आवेदन शुल्क सामान्य (यूआर)/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, व्यावसायिक टेस्ट, मनोमितीय टेस्ट, समूह अभ्यास, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 से 48 वर्ष के बीच है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के लिए छूट है.
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले