आईआईएफसीएल में 37 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईएफसीएल में 37 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

सारांश

आईआईएफसीएल ने 37 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक युवा 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें कैसे करें आवेदन और किन योग्यताओं की आवश्यकता है।

मुख्य बातें

आईआईएफसीएल में 37 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
योग्यता में बीई/बीटेक , एलएलबी , सीए शामिल है।
आवेदन शुल्क 600 और 100 रुपए है।
प्रारंभिक सैलरी 44,500 रुपए प्रति माह है।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी क्षेत्र में मैनेजर बनने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के कुल 37 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआईएफसीएल द्वारा जारी किए गए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आईआईएफसीएल में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के 33 और मैनेजर (ग्रेड-बी) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से पद के अनुसार बीई/बीटेक, एलएलबी, सीए/सीएस/सीएमए, एमबीए या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री और डिप्लोमा इंजीनियरिंग, एनवायरनमेंट मैनेजमेंट, साइंस, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, इकोनॉमिक्स में होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 600 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए है। ध्यान रहे, आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 साल के बीच होगी, जिसकी गणना 28 फरवरी के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की प्रारंभिक सैलरी 44,500 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आईआईएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियाँ फॉर्म में भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

उम्मीदवारों को अपनी योग्यताओं और उम्र की सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन करना चाहिए।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईएफसीएल में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
आईआईएफसीएल में असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के कुल 37 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
आवेदन करने के लिए उम्र सीमा क्या है?
न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 से 40 साल के बीच है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले