13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईएसीएस में 10 पदों के लिए भर्ती, असिस्टेंट सहित आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईएसीएस में 10 पदों के लिए भर्ती, असिस्टेंट सहित आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

सारांश

आईएसीएस ने 10 विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। अगर आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्दी करें और सभी आवश्यक जानकारी एकत्रित करें।

मुख्य बातें

भर्ती का विवरण: आईएसीएस में 10 पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अप्रैल।
पदों का विवरण: असिस्टेंट और एमटीएस।
आवेदन शुल्क: सामान्य के लिए 1,000 रुपए, अन्य के लिए 500 रुपए।
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा पर आधारित।

कोलकाता, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस) ने असिस्टेंट समेत कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल रखी गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आईएसीएस ने जिन 10 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें असिस्टेंट के 5 और एमटीएस (जनरल) के 5 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैट्रिकुलेशन या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को अन्य आवश्यक योग्यताएं और अनुभव भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 मई के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, स्क्रीनिंग/शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की मासिक सैलरी 18,000 से 44,900 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आईएसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके पश्चात नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'रजिस्ट्रार, इण्डियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस, 2ए और बी, राजा एससी मुलिक रोड, कोलकाता - 700032' के पते पर डाक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईएसीएस में भर्ती के लिए अंतिम तिथि क्या है?
आईएसीएस में भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
इन पदों के लिए आवेदन कैसे करना है?
उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए है।
क्या उम्र सीमा में कोई छूट है?
आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, और अन्य परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले