आरआईटीईएस में असिस्टेंट (एचआर) बनने का सुनहरा अवसर, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरआईटीईएस में असिस्टेंट (एचआर) बनने का सुनहरा अवसर, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

यदि आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आरआईटीईएस में असिस्टेंट (एचआर) के 15 पदों पर आवेदन करें। अंतिम तिथि 27 अप्रैल है और सैलरी 66,000 रुपए प्रति माह तक हो सकती है।

मुख्य बातें

आरआईटीईएस में असिस्टेंट (एचआर) के 15 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल उम्र सीमा: अधिकतम 30 वर्ष सैलरी: 20,000 से 66,000 रुपए प्रति माह आवेदन शुल्क: सामान्य के लिए 600 रुपए, आरक्षित के लिए 300 रुपए

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवाओं का होता है। यदि आप भी इसी सोच में हैं, तो रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड (आरआईटीईएस) ने असिस्टेंट (एचआर) के लिए कुल 15 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है।

आरआईटीईएस द्वारा जारी की गई इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 19 मार्च से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही, अन्य पात्रता मानदंड भी पूरा करना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके पश्चात चयनित उम्मीदवारों को 20,000 से 66,000 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, सबसे पहले आरआईटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और सभी दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को चेक कर सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरआईटीईएस में असिस्टेंट (एचआर) के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको आरआईटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए का आवेदन शुल्क है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले