8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरआईटीईएस लिमिटेड में लीगल प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरआईटीईएस लिमिटेड में लीगल प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा अवसर, 27 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए आरआईटीईएस लिमिटेड ने लीगल प्रोफेशनल्स के 5 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।

मुख्य बातें

आरआईटीईएस लिमिटेड ने 5 लीगल प्रोफेशनल्स के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क जनरल के लिए 600 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 300 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 2,00,000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

नई दिल्ली, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) लिमिटेड ने लीगल प्रोफेशनल्स के लिए 5 पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो भी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे समय सीमा के भीतर अपनी एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

आरआईटीईएस द्वारा मांगे गए पदों में डीजीएम (लीगल) के लिए 1 और असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के लिए 4 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार लॉ में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 से 41 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 40,000 से 2,00,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले आईआईएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

आरआईटीईएस लिमिटेड ने योग्य लीगल प्रोफेशनल्स के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। यह सरकारी नौकरी की दिशा में एक कदम है, जो युवाओं को उनके करियर में नई संभावनाएं प्रदान कर सकता है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरआईटीईएस में लीगल प्रोफेशनल्स के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को पहले आरआईटीईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक जानकारियाँ भरकर फॉर्म जमा करना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
क्या आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
हाँ, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है, जबकि ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले