12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईएफटी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: 10 पदों पर आवेदन करें तुरंत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईएफटी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर: 10 पदों पर आवेदन करें तुरंत

सारांश

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आईआईएफटी में 10 पदों के लिए आवेदन करने का यह सुनहरा मौका है। जानें कैसे करें आवेदन और क्या हैं आवश्यक योग्यताएँ।

मुख्य बातें

आईआईएफटी में 10 पदों के लिए भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
उम्र सीमा 35 से 50 वर्ष है।
सैलरी 50,000 से 2,65,000 रुपए प्रति माह होगी।
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) में सरकारी नौकरी पाने का एक अद्भुत अवसर आया है। भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने यंग प्रोफेशनल, एसोसिएट और कंसल्टेंट के लिए कुल 10 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

आईआईएफटी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मास्टर डिग्री या पीएचडी होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और आवश्यक अनुभव होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की आयु पद के अनुसार 35 से 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो भर्ती के समय के अनुसार मानी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 50,000 से 2,65,000 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद से जुड़े सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर एप्लीकेशन फॉर्म की जांच कर उसे सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सही उम्मीदवारों की पहचान में मदद करेगी।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईएफटी में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
आईआईएफटी में कुल 10 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले