19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूपीएससी ने असिस्टेंट कीपर सहित 16 पदों पर नई भर्ती की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूपीएससी ने असिस्टेंट कीपर सहित 16 पदों पर नई भर्ती की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सारांश

यूपीएससी ने असिस्टेंट कीपर समेत 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो गई है। जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता।

मुख्य बातें

यूपीएससी ने 16 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हुई है।
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
आवेदकों को आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए।

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारत में अनेक युवा सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। यदि आप भी इन युवाओं में से हैं और परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ नई वैकेंसी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण समाचार आया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने असिस्टेंट कीपर सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

यूपीएससी द्वारा मांगे गए 16 पदों में असिस्टेंट कीपर के लिए 1, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II के लिए 7 और लाइवस्टॉक ऑफिसर (पशुधन अधिकारी) के लिए 8 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 11 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार योग्य हैं और आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मानवशास्त्र में मास्टर डिग्री के साथ संग्रहालय विज्ञान (म्यूजियोलॉजी) में डिप्लोमा, अर्थशास्त्र/कॉमर्स/सांख्यिकी/व्यवसाय अध्ययन/लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री या उपरोक्त विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री तथा सामग्री प्रबंधन आदि में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और आवश्यक सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स का वेतन पद के अनुसार वेतन मैट्रिक्स में स्तर-07 से 10 के बीच प्रति माह होगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए 25 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही से भरें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूपीएससी की भर्ती में कौन से पद शामिल हैं?
यूपीएससी ने असिस्टेंट कीपर, सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II और लाइवस्टॉक ऑफिसर के पदों पर भर्ती की है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
क्या आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी?
हाँ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, सभी जानकारियाँ भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले