27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट के 2,759 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 मई से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट के 2,759 पदों पर भर्ती, आवेदन 22 मई से शुरू

सारांश

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। यूपीएसएसएससी ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के 2,759 पदों की भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी।

मुख्य बातें

टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के लिए 2,759 पदों की भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है।
आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में पीईटी स्कोर और लिखित परीक्षा शामिल होगी।

लखनऊ, २६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन (यूपीएसएसएससी) ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के लिए कुल २,७५९ पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

यूपीएसएसएससी द्वारा जारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २२ मई से प्रारंभ होगी। आवेदन की अंतिम तिथि ११ जून निर्धारित की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने में कोई गलती होती है, तो उनके लिए करेक्शन विंडो १८ जून तक खुली रहेगी।

जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को यूपीएसएसएससी पीईटी २०२५ की परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु २१ वर्ष और अधिकतम आयु ४० वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना १ जुलाई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना आवश्यक है, जो २५ रुपए है। ध्यान दें, केवल आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आपका आवेदन स्वीकार होगा।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन पीईटी स्कोर २०२५, लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी २५,५०० से ८१,८०० रुपए प्रति माह के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 25 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया पीईटी स्कोर 2025, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले