20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूसीएसएल में असिस्टेंट मैनेजर के 15 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 22 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूसीएसएल में असिस्टेंट मैनेजर के 15 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 22 अप्रैल

सारांश

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (यूसीएसएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के 15 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता के बारे में।

मुख्य बातें

15 असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए भर्ती अंतिम तिथि: 22 अप्रैल आवेदन केवल ऑनलाइन चयन प्रक्रिया में विभिन्न चरण शामिल योग्यता: संबंधित क्षेत्र में स्नातक या मास्टर डिग्री

बेंगलुरु, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप एक युवा हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (यूसीएसएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के लिए 15 पदों पर भर्ती निकाली है।

यूसीएसएल ने असिस्टेंट मैनेजर के 15 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए 3, असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए 9, असिस्टेंट मैनेजर (मटेरियल्स) के लिए 2 और असिस्टेंट मैनेजर (मानव संसाधन) के लिए 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें।

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक या मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन/समाज कार्य आदि में दो वर्षीय मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य आवश्यक पात्रता और अनुभव भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 22 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को प्रारंभिक वेतन 49,500 रुपए प्रति माह मिलेगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 400 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूसीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, सभी आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूसीएसएल में असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
यूसीएसएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, जिसमें आरक्षित श्रेणी के लिए छूट उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क क्या है?
अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
क्या आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा?
हाँ, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले