21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में 500 पदों पर शानदार अवसर, आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में 500 पदों पर शानदार अवसर, आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू

सारांश

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने तकनीशियन समेत 500 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

500 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी।
अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
सैलरी असिस्टेंट फोरमैन के लिए 47,330.25 रुपए प्रतिमाह है।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया सरल है।

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रमुख सहायक कंपनी, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने तकनीशियन के अलावा विभिन्न 500 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमसीएल द्वारा मांगे गए 500 पदों में असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी (ई एंड एम) के 150 पद और तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (ट्रेनी), श्रेणी-III (ई एंड एम) के 350 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 7 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से अंतिम तिथि की रात 11:50 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए, अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री (एआईसीटीई से अनुमोदित) और तकनीशियन पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) होना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शैक्षिक/तकनीकी योग्यता, स्वास्थ्य/चिकित्सीय फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए 47,330.25 रुपए प्रतिमाह और तकनीशियन पद के लिए 1,583.32 रुपए प्रतिदिन सैलरी दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपए निर्धारित किया गया है। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार पहले एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें, उसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन उम्मीदवारों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है जो ऊर्जा क्षेत्र में अपने करियर को संवारना चाहते हैं।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई है।
कौन से पदों पर भर्ती की जा रही है?
भर्ती में असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) और तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) के पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शैक्षिक योग्यता और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले