14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसईसीएल में 1,055 पदों पर भर्ती: असिस्टेंट फोरमैन समेत आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसईसीएल में 1,055 पदों पर भर्ती: असिस्टेंट फोरमैन समेत आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ

सारांश

एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन सहित 1,055 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

मुख्य बातें

एसईसीएल में 1,055 पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई न्यूनतम आयु 18 वर्ष , अधिकतम आयु 30 वर्ष चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। एसईसीएल ने असिस्टेंट फोरमैन समेत कुल 1,055 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

इन 1,055 पदों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, माइनिंग सरदार (टीएंडएस) ग्रेड-सी के 577, डिप्टी सुपरवाइजर (टीएंडएस) ग्रेड-सी (खनन) के 43 और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड-सी के 435 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और अंतिम तिथि 14 मई रखी गई है। इस प्रकार, सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा में अपनी आवेदन पत्र जमा करें।

अभ्यर्थियों को माइनिंग सरदार के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिकुलेशन/माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ वैध माइनिंग सरदारशिप, गैस टेस्टिंग और प्राथमिक चिकित्सा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

डिप्टी सुपरवाइजर पद के लिए माइनिंग/माइनिंग सर्वेक्षण इंजीनियरिंग में मैट्रिकुलेशन/डिग्री या डिप्लोमा के साथ सुपरवाइजर का योग्यता प्रमाण पत्र आवश्यक है, जबकि असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

इसके अलावा, संबंधित पद के अनुसार अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 8 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), व्यक्तिगत साक्षात्कार, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 47,330 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्लूएस के लिए 1,180 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईएसएम/पीडब्ल्यूबीडी/विभागीय उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए पहले एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही आकार में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

055 पदों की भर्ती एक सुनहरा अवसर है। योग्य उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना चाहिए।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसईसीएल में भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, और दस्तावेज़ सत्यापन के माध्यम से होगा।
क्या आवेदन शुल्क में छूट है?
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और महिलाओं को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले