24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसजेवीएन में अप्रेंटिस के 32 पदों के लिए भर्ती, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसजेवीएन में अप्रेंटिस के 32 पदों के लिए भर्ती, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

सारांश

सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने अप्रेंटिसशिप के 32 पदों की भर्ती के लिए सूचना दी है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। जानें कैसे करें आवेदन!

मुख्य बातें

32 पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
अंतिम तिथि: 27 अप्रैल आवेदन शुल्क: 100 रुपए (जनरल श्रेणी) उम्र सीमा: 18 से 30 वर्ष

पटना, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 32 पदों की भर्ती हेतु एक आधिकारिक सूचना जारी की है। इन पदों में 6 ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 9 टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस, और 17 ट्रेड (आईटी) अप्रेंटिस शामिल हैं।

एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय सीमा के भीतर अपनी एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास संबंधित पद के अनुसार एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री या 2 वर्षीय एमबीए, साथ ही एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त 3 वर्षीय पॉलिटेक्निकल डिप्लोमा होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने एनसीवीटी/एससीवीटी से मान्यता प्राप्त ट्रेड में आईटीआई पाठ्यक्रम के साथ मैट्रिक पास किया हो।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 27 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 7,000 से 10,000 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 100 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए छूट है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को पहले एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, होमपेज पर दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवश्यक जानकारी भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को एसजेवीएन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन देखना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

योग्य उम्मीदवार न केवल अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं, बल्कि एसजेवीएन जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसजेवीएन में कितने पदों के लिए भर्ती हो रही है?
एसजेवीएन में कुल 32 पदों के लिए भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
कितनी उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले