5 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईओसीएल में 405 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईओसीएल में 405 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

सारांश

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 405 अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो अपने करियर को ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। जल्दी करें, अंतिम तिथि न चूकें!

मुख्य बातें

आईओसीएल में 405 अप्रेंटिस पदों की भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ अंतिम तिथि: 26 मार्च कोई लिखित परीक्षा नहीं, केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपने करियर की शानदार शुरुआत करने के लिए तत्पर हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपस्थित हुआ है।

आईओसीएल ने पश्चिमी क्षेत्र के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 405 पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अपील है कि वे अंतिम तिथि से पहले, शाम 5 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार, मैट्रिक के साथ आईटीआई/12वीं पास सर्टिफिकेट/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।

आईओसीएल द्वारा जारी पदों के लिए समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों का चयन केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और प्री-इंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, बिना किसी लिखित परीक्षा के। अप्रेंटिस ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को पहले एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद, आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अंत में, फॉर्म को चेक कर सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवार इससे लाभ उठा सकें।
RashtraPress
5 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईओसीएल में अप्लाई कैसे करें?
उम्मीदवार को एनएपीएस/एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आईओसीएल की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
क्या लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, चयन केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च है।
आवेदन में क्या योग्यताएँ चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई, 12वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
अप्रेंटिस ट्रेनिंग की अवधि क्या है?
अप्रेंटिस ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 5 महीने पहले