21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन सहित 28 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन सहित 28 पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल

सारांश

बीईसीआईएल में मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) सहित कुल 28 पदों पर भर्ती का अवसर। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

मुख्य बातें

बीईसीआईएल में 28 पदों पर भर्ती का अवसर।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
योग्यता में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी डिग्री शामिल है।
सैलरी 40,710 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 295 रुपए है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) में नौकरी के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक अद्भुत अवसर सामने आया है। बीईसीआईएल ने कुल 28 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की है, जिसमें मेडिकल लैब तकनीशियन (एमएलटी) के 26 पद और पर्फ्यूजनिस्ट के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले अपना आवेदन जमा करें, जो शाम 6 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही कम से कम एक वर्ष का नैदानिक ​​परफ्यूजन अनुभव होना चाहिए। हीमोडायलिसिस यूनिट में डिग्री लेने के बाद 1 वर्ष का अनुभव प्राथमिकता के लिए आवश्यक है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जो कि 13 अप्रैल के अनुसार निर्धारित की जाएगी। चयन प्रक्रिया में मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 40,710 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 295 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए छूट प्रदान की गई है।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें। सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा- 201307 (उत्तर प्रदेश) पर भेजें। आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईसीआईएल में आवेदन कैसे करें?
बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
क्या आवेदन शुल्क है?
आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 295 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य चरणों के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले