13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली स्वास्थ्य मिशन भर्ती: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली स्वास्थ्य मिशन भर्ती: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

सारांश

दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने लैब टेक्नीशियन समेत 116 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।

मुख्य बातें

लैब टेक्नीशियन समेत 116 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
उम्र सीमा 25 से 45 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में मेरिट और इंटरव्यू शामिल हैं।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मेडिकल क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) ने लैब टेक्नीशियन सहित कुल 116 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

डीएसएचएम द्वारा जारी किए गए 116 पदों में पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 5, बायोकेमिस्ट के 7 और लैब टेक्नीशियन के 100 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को इस तिथि के शाम 5 बजे तक अपनी आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस के साथ विशेषज्ञता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा, पीएचडी माइक्रोबायोलॉजी/ एमएससी माइक्रोबायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ एमडी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) या 12वीं के साथ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता और प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव भी रखना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 30,240 से 85,050 रुपए तक प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन (डीएसएचएम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें और अंत में रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है।
इन पदों के लिए योग्यता क्या है?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में एमबीबीएस या अन्य आवश्यक डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
लैब टेक्नीशियन के कितने पद हैं?
लैब टेक्नीशियन के कुल 100 पद हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले