आईडीबीआई बैंक में 1100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईडीबीआई बैंक में 1100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च

सारांश

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आईडीबीआई बैंक ने 1100 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों की भर्ती की है। आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हुई है और 19 मार्च तक चलेगी। जानें आवश्यक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया।

मुख्य बातें

आईडीबीआई बैंक में 1100 पदों की भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च ।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 1050 रुपए ।
ऑनलाइन टेस्ट तारीख: 12 अप्रैल ।
योग्यता: 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई बैंक) लिमिटेड ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए कुल 1100 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

आईडीबीआई बैंक द्वारा जारी जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 8 मार्च से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है। योग्य उम्मीदारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करें।

आईडीबीआई बैंक ने जोन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 1100 पदों की भर्ती की है, जिसमें अहमदाबाद, चंढीगढ़ और चेन्नई के लिए 70-70; बेंगलुरु के लिए 75, भोपाल, कोच्चि और पुणे में 55-55, भुवनेश्वर और नागपुर के 50-50, दिल्ली और मुंबई के लिए 130-130, गुवाहाटी के लिए 35, हैदराबाद के लिए 65; कोलकाता के लिए 60, लखनऊ के लिए 85 और पटना के लिए 45 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए और अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करना होगा।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 250 रुपए है।

आईडीबीआई बैंक द्वारा जारी पद के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) और प्री रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (पीआरएसटी) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट का आयोजन 12 अप्रैल को सुबह की शिफ्ट में होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को उचित साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक महत्वपूर्ण कदम है जो युवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी। आईडीबीआई बैंक की ओर से दी गई यह जानकारी सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लाभकारी साबित होगी।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों के लिए 1050 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए 250 रुपए है।
कब ऑनलाइन टेस्ट होगा?
ऑनलाइन टेस्ट 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले