27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीएनपीएम में असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीएनपीएम में असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल को

सारांश

अगर आप सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।

मुख्य बातें

असिस्टेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 800 रुपए उम्र सीमा: 32 वर्ष सैलरी: 52,000 रुपए प्रति माह

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत के लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (बीएनपीएमआईपीएल) ने असिस्टेंट मैनेजर के 6 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएनपीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर भर सकते हैं।

बीएनपीएमआईपीएल ने जिन 6 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (मटेरियल्स मैनेजमेंट) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के 2 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें बीकॉम/बीबीए, मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक शामिल है। इसके अलावा, अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करना आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है, जिसकी गणना 11 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसमें जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए 800 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स के लिए छूट शामिल है।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 52,000 रुपए होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले बीएनपीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और सभी जानकारियाँ भरें। मांगे गए सभी दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच करें।

आवेदन को एक लिफाफे में डालकर इसे 'चीफ जनरल मैनेजर (वित्त एवं लेखा), बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, प्रशासनिक भवन, पेपर मिल परिसर, नोट मुद्रण नगर, मैसूरु - 570003' के पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएनपीएम में असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए बीएनपीएम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद की अधिसूचना डाउनलोड करें और सभी जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भेजें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
क्या सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक कैंडिडेट्स को छूट दी गई है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले