11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बीईएमएल में ७८ जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बीईएमएल में ७८ जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

सारांश

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड ने ७८ जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ७ अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें आवश्यक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

बीईएमएल में ७८ पदों की भर्ती ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू आवेदन की अंतिम तिथि ७ अप्रैल योग्यता में बीई/बीटेक की डिग्री चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर

बेंगलुरु, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत के लाखों युवाओं का ख्वाब सरकारी नौकरी पाना होता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक सुखद समाचार है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने बुधवार को जूनियर एग्जीक्यूटिव के लिए कुल ७८ पदों के लिए एक संक्षिप्त आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

बीईएमएल द्वारा निर्धारित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २५ मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि ७ अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी आवेदन पत्र को बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरें।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग/ईईई/ईटीसी/इंस्ट्रुमेंटेशन में बीई/बीटेक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास मैन्युफैक्चरिंग/प्रोडक्शन कंट्रोल/ रिसर्च और डेवलपमेंट/प्लानिंग/टेस्टिंग/क्वालिटी/मेंटेनेंस/फर्निशिंग आदि में अनुभव होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार तय की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

इसके अलावा, बीईएमएल द्वारा जारी पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को आयु सीमा, सैलरी, आवेदन शुल्क आदि से संबंधित पूरी जानकारी मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीईएमएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों की संख्या क्या है?
बीईएमएल में जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल ७८ पद हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि ७ अप्रैल है।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक की डिग्री और अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले