27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 33 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 33 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

सारांश

बैंकिंग क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे लोगों के लिए आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने 33 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। यह एक सुनहरा अवसर है।

मुख्य बातें

33 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
योग्यता में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की आवश्यकता।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,050 रुपये।
शुरुआती वेतन 64,820 से 1,02,300 रुपये प्रति माह।

नई दिल्ली, 25 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बैंकिंग क्षेत्र में करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के अंतर्गत 33 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, और आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

भर्ती के लिए आईडीबीआई ने जिन 33 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) ग्रेड-डी के 5, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) ग्रेड-सी के 11, मैनेजर ग्रेड-बी के 9, और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी ऑफिसर) ग्रेड-ओ के 8 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार आईटी/कंप्यूटर विज्ञान/इलेक्ट्रॉनिक्स/डेटा/एआई/संबंधित क्षेत्रों में ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा/इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की शुरुआती वेतन 64,820 से 1,02,300 रुपये प्रति माह होगी। जूनियर असिस्टेंट मैनेजर की वार्षिक सीटीसी 6.14 लाख से 6.50 लाख रुपये के बीच होगी।

आवेदन पत्र भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1,050 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 250 रुपये है, साथ में लागू जीएसटी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईडीबीआई बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो इस प्रक्रिया को और भी विश्वसनीय बनाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईडीबीआई बैंक में आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आईडीबीआई बैंक में आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 1,050 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 250 रुपये है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य कैंडिडेट्स का चयन शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा/इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है?
आईडीबीआई बैंक में आवेदन प्रक्रिया आज से, यानी 25 मार्च से शुरू हुई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले