16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती का सुनहरा अवसर, ऑफिस असिस्टेंट समेत 14 पद हैं खाली

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती का सुनहरा अवसर, ऑफिस असिस्टेंट समेत 14 पद हैं खाली

सारांश

बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों की तलाश करने वालों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 14 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। जल्दी करें और अपना आवेदन जमा करें!

मुख्य बातें

14 पद पर भर्ती का अवसर आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल योग्यता: मैट्रिक/ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट सैलरी: 12,000 से 30,000 रुपए ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया

रायपुर, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में सफल करियर की तलाश में हैं, तो यह एक सुनहरा अवसर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस असिस्टेंट सहित कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

इन 14 पदों में फैक्ल्टी के 5, ऑफिस असिस्टेंट के 5, अटेंडर के 1 और चौकीदार सह माली के 3 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करें।

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार मैट्रिक पास/ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी आवश्यक है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 12,000 से 30,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालें। सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को 'क्षेत्रीय कार्यालय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनजल कॉम्प्लेक्स, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़, 497001' पते पर भेज दें। जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें। इस तरह की भर्तियाँ न केवल बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार सृजित करती हैं, बल्कि आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
इन पदों के लिए पात्रता क्या है?
उम्मीदवार को संबंधित पद के अनुसार मैट्रिक पास/ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
पदों की संख्या कितनी है?
कुल 14 पदों पर भर्ती की जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले