17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार सहकारी बैंक में 7 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार सहकारी बैंक में 7 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल

सारांश

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने 7 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए उपलब्ध है।

मुख्य बातें

भर्ती पद: 7 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल आवेदन शुल्क: 500 रुपए न्यूनतम उम्र: 25 वर्ष सैलरी: 30,000 से 55,000 रुपए प्रति माह

पटना, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बैंकिंग क्षेत्र में करियर की खोज कर रहे युवाओं के लिए यह एक अवसर है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (बीएससीबी), पटना ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट सहित कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएससीबी ने जिन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से आरंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र जमा करें।

भर्ती में शामिल 7 पदों में शामिल हैं: सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स और क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट के 1-1 पद, तथा कृषि मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पद।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी/कृषि में स्नातक की डिग्री और कृषि व्यवसाय प्रबंधन में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य योग्यताएँ और अनुभव भी आवश्यक हैं।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 55,000 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। ध्यान दें, आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद ही आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (बीएससीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी जानकारियाँ फॉर्म में भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ संलग्न करें। फिर आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना - 800004, बिहार' पते पर भेज दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में योग्य पेशेवरों का भी निर्माण करेगा। सही योग्यताओं और अनुभव वाले युवा इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
बिहार सहकारी बैंक में कुल 7 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले