16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में नई भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें अप्लाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में नई भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें अप्लाई

सारांश

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने 7 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित हैं।

मुख्य बातें

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कुल 7 पदों पर भर्तियां।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल।
500 रुपए का आवेदन शुल्क।
चयन प्रक्रिया में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल।
सैलरी 30,000 से 55,000 रुपए प्रति माह।

पटना, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बैंकिंग क्षेत्र में करियर के अवसर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना आई है। बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) ने सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट सहित कुल 7 विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीएससीबी ने जिन 7 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें शामिल हैं: सोशल मोबिलाइजेशन एक्सपर्ट (स्टेट हेड), लॉ/अकाउंट्स, क्रॉप हसबेंडरी एक्सपर्ट के 1-1 पद और एग्री मार्केटिंग/वैल्यू एडिशन/प्रोसेसिंग स्पेशलिस्ट के 4 पद।

इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन/बीकॉम/चार्टर्ड अकाउंटेंट/कंपनी सेक्रेटरी/एग्रीकल्चर ग्रेजुएट या एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य आवश्यक पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि 500 रुपए है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार प्रति माह 30,000 से 55,000 रुपए होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (बीएससीबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारी भरें और मांगे गए सभी दस्तावेजों को आवेदन के साथ संलग्न करें। फिर आवेदन को एक लिफाफे में डालकर निम्नलिखित पते पर भेज दें: 'प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अशोक राजपथ, गांधी मैदान, पटना - 800004, बिहार'।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले