14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनआईए में भर्ती का सुनहरा अवसर, असिस्टेंट समेत 29 पदों पर आवेदन आमंत्रित

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनआईए में भर्ती का सुनहरा अवसर, असिस्टेंट समेत 29 पदों पर आवेदन आमंत्रित

सारांश

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी के इच्छुकों के लिए 29 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है।

मुख्य बातें

एनआईए में कुल 29 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई अधिकतम आयु 56 साल सैलरी 19,900 से 1,42,400 रुपए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर आया है। एनआईए ने असिस्टेंट सहित विभिन्न 29 पदों पर वैकेंसी जारी की है।

एनआईए ने जिन 29 पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है, उनमें सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिटेंडेंट के 3, असिस्टेंट के 3, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I के 14, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के 3 और लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) के 6 पद शामिल हैं।

एनआईए द्वारा जारी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की योजना बना रहे हैं, उन्हें समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार 12वीं/ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल निर्धारित की गई है। चयनित कैंडिडेट्स को मासिक सैलरी 19,900 से 1,42,400 रुपए के बीच मिलेगी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। संबंधित सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे 'डीआईजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' पते पर डाक करें। साथ ही, जमा किए गए आवेदन पत्र की एक फोटोकॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को देखना चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन समय सीमा का ध्यान रखें।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनआईए में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
एनआईए में कुल 29 पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 साल है।
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी क्या होगी?
चयनित कैंडिडेट्स को सैलरी 19,900 से 1,42,400 रुपए प्रति महीने मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले