साइंटिस्ट-बी के 243 पदों के लिए एनआईसी में भर्ती, अंतिम तिथि 24 अप्रैल!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
साइंटिस्ट-बी के 243 पदों के लिए एनआईसी में भर्ती, अंतिम तिथि 24 अप्रैल!

सारांश

एनआईसी ने साइंटिस्ट-बी के 243 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह सुनहरा अवसर न चूकें!

मुख्य बातें

एनआईसी में 243 साइंटिस्ट-बी पदों की भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल।
संबंधित क्षेत्र में डिग्री होना अनिवार्य।
आवेदन शुल्क में छूट एससी/एसटी/महिलाओं के लिए।
चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू और मेरिट शामिल।

नई दिल्ली, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने साइंटिस्ट-बी के कुल 243 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

इसी क्रम में, एनआईसी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से आरंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

इन 243 पदों में से कंप्यूटर साइंस और आईटी के 168, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 25, और डेटा साइंस एंड एआई के 50 पद शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें साइंस (एमएससी) में या कंप्यूटर अनुप्रयोग/इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/एमफिल में मास्टर्स डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र में वैध गेट स्कोर होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू और फाइनल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें, और दस्तावेज अपलोड करें। अंत में, आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट निकालें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं। एनआईसी की ओर से दी गई जानकारी से यह स्पष्ट है कि योग्य उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनआईसी में साइंटिस्ट-बी के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
कुल 243 पदों के लिए भर्ती हो रही है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले