2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनएफसी में साइंटिफिक ऑफिसर और अन्य 18 पदों के लिए भर्ती, अंतिम तिथि 18 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनएफसी में साइंटिफिक ऑफिसर और अन्य 18 पदों के लिए भर्ती, अंतिम तिथि 18 अप्रैल

सारांश

एनएफसी ने साइंटिफिक ऑफिसर समेत 18 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें!

मुख्य बातें

18 पदों पर भर्ती हो रही है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 100 से 500 रुपए है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
सैलरी 21,700 से 56,100 रुपए प्रति माह है।

जयपुर, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश के प्रमुख संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक विशेष अवसर है। न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) ने साइंटिफिक ऑफिसर समेत विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एनएफसी ने जिन 18 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें साइंटिफिक ऑफिसर (सी) - जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 3, नर्स (ए) के 11, साइंटिफिक असिस्टेंट (बी) - रेडियोग्राफर, साइंटिफिक असिस्टेंट (बी) - पैथोलॉजी तकनीशियन, फार्मासिस्ट (बी) और तकनीशियन (बी) - एक्स-रे तकनीशियन के 1-1 पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से ऑनलाइन प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के शाम 5 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार एमबीबीएस/12वीं कक्षा के साथ नर्सिंग एवं दाई में डिप्लोमा/बीएससी (रेडियोग्राफी)/एचएससी (10+2) के साथ फार्मेसी में 2 वर्षीय डिप्लोमा/बीएससी या एचएससी (विज्ञान) के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का मेडिकल रेडियोग्राफी/एक्सरे तकनीक ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। अन्य निर्धारित पात्रता, स्किल और अनुभव भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट, प्रीलिम्स टेस्ट, एडवांस टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 21,700 से 56,100 रुपए प्रति माह होगी, साथ में अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 100 से 500 रुपए के बीच है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में सभी जानकारी दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सरकारी नौकरी की स्थिरता और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। एनएफसी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का सपना देखने वाले युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
कुल 18 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 100 से 500 रुपए के बीच है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले