20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बड़ी भर्ती : एनटीपीसी में 55 पदों पर फिजिशियन सहित आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बड़ी भर्ती : एनटीपीसी में 55 पदों पर फिजिशियन सहित आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू

सारांश

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो एनटीपीसी में फिजिशियन सहित 55 पदों के लिए आवेदन करने का मौका न चूकें। आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो रही है।

मुख्य बातें

एनटीपीसी में 55 पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू अंतिम तिथि 23 अप्रैल आवेदन ऑनलाइन करना होगा आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण उपलब्ध

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में कार्य करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक अद्वितीय अवसर सामने आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने फिजिशियन सहित विभिन्न 55 पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनटीपीसी ने जिन 55 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 20, फिजिशियन (जनरल मेडिसिन) के 25, पेडियाट्रिक्स (बालरोग विज्ञान) और ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) के 1-1, और ओर एंड जी (ओबेस्ट्रिक्स और गायनोकोलॉजी) के 8 पद शामिल हैं।

एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा जारी इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से आरंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो) और फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म की जांच कर सबमिट कर दें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एनटीपीसी जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना प्रदान करेगी, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतन आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनटीपीसी में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है।
कितने पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं?
कुल 55 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
कब से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू होगी।
क्या आवेदन शुल्क है?
आवेदन शुल्क लागू होने पर भुगतान करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले