एमपीपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन 21 अप्रैल से शुरू

Click to start listening
एमपीपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों के लिए भर्ती की घोषणा, आवेदन 21 अप्रैल से शुरू

सारांश

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए एमपीपीएससी ने साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से प्रारंभ होगी।

Key Takeaways

  • एमपीपीएससी ने 81 साइंटिफिक ऑफिसर पदों की भर्ती की घोषणा की है।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है।
  • लिखित परीक्षा 22 नवंबर को होने की संभावना है।
  • आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए है।

इंदौर, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर प्रस्तुत हुआ है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (एमपीपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर के लिए कुल 81 पदों की भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

इन 81 पदों में वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर बायोलॉजी) के 25, वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर फिजिक्स) के 20 और वैज्ञानिक अधिकारी रसायन विज्ञान (साइंटिफिक ऑफिसर केमिस्ट्री) के 36 पद शामिल हैं।

एमपीपीएससी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, जैव रसायन विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, फोरेंसिक जैव प्रौद्योगिकी, आनुवंशिकी, आणविक जीवविज्ञान, जीव विज्ञान और जीवन विज्ञान में होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। सफल कैंडिडेट्स को हर महीने 15,600 से 39,100 रुपए की सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा 22 नवंबर को होने की संभावना है।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य और अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए 500 रुपए और मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी परत)/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवार के लिए 250 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक करके सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Point of View

जिससे सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा।
NationPress
23/03/2026

Frequently Asked Questions

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 81 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी के लिए 250 रुपए है।
लिखित परीक्षा कब होगी?
लिखित परीक्षा 22 नवंबर को होने की संभावना है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
Nation Press