22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जीपीएससी भर्ती 2026: रेंज वन अधिकारी समेत 26 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जीपीएससी भर्ती 2026: रेंज वन अधिकारी समेत 26 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल

सारांश

गुजरात लोक सेवा आयोग द्वारा रेंज वन अधिकारी सहित 26 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।

मुख्य बातें

जीपीएससी में रेंज वन अधिकारी समेत 26 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
आवेदकों के लिए उम्र सीमा 20 से 35 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया में पीटी, मेंस परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए है।

गांधीनगर, १२ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जीपीएससी में रेंज वन अधिकारी सहित कुल २६ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि १५ अप्रैल, बुधवार है।

गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी समेत कुल २६ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन २६ पदों में रेंज वन अधिकारी (श्रेणी-द्वितीय) के २५ और असिस्टेंट वन संरक्षक (श्रेणी-द्वितीय) का १ पद शामिल है।

जीपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया १ अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि १५ अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, वानिकी, बागवानी, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु २० वर्ष और अधिकतम आयु ३५ वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना १५ अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन पीटी, मेंस परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सा फिटनेस परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार ३९,९०० से १,६७,८०० रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क १०० रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

जीपीएससी द्वारा ७ जून को प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर-१), २७ जून को प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर-२) और मुख्य लिखित परीक्षा १३ से १६ दिसंबर के बीच आयोजित करने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारियाँ दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। जीपीएससी द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि युवाओं को अपने करियर को संवारने का मौका भी मिलेगा।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
जीपीएससी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
रेंज वन अधिकारी के लिए कितने पदों की भर्ती की जा रही है?
रेंज वन अधिकारी के लिए 25 पदों की भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले