जीपीएससी भर्ती 2026: 26 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

Click to start listening
जीपीएससी भर्ती 2026: 26 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

सारांश

गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी सहित 26 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। जल्दी करें, यह सुनहरा अवसर न चूकें!

Key Takeaways

  • जीपीएससी भर्ती में 26 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
  • उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विषयों में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं।
  • आवेदन शुल्क में छूट का प्रावधान है।

गांधीनगर, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए एक उत्साहजनक सूचना सामने आई है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने रेंज वन अधिकारी समेत कुल 26 पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा की है।

इन 26 पदों में रेंज वन अधिकारी (श्रेणी-द्वितीय) के लिए 25 और असिस्टेंट वन संरक्षक (श्रेणी-द्वितीय) के लिए 1 पद शामिल है।

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

आवेदकों को मान्यता प्राप्त संस्थान से वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, वानिकी, बागवानी, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य पात्रता मानदंड भी पूरा करना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन पीटी, मेंस परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 39,900 से 1,67,800 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/पूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट है।

जीपीएससी द्वारा प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर-1) 7 जून, प्रिलिमिनरी परीक्षा (पेपर-2) 27 जून और मुख्य लिखित परीक्षा 13 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Point of View

जो योग्य उम्मीदवारों के लिए करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करता है।
NationPress
09/04/2026

Frequently Asked Questions

जीपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू हुआ?
जीपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
कुल 26 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क क्या है?
आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/एसईबीसी के लिए 100 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में पीटी, मेंस परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।
Nation Press