14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जीपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 18 पदों के लिए भर्ती निकाली, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जीपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 18 पदों के लिए भर्ती निकाली, अंतिम तिथि 15 अप्रैल

सारांश

गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 18 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 15 अप्रैल है, जल्दी करें!

मुख्य बातें

पदों की संख्या: 18 आवेदन की प्रारंभ तिथि: 1 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल आवेदन शुल्क: 100 रुपए (सामान्य) अधिकतम आयु: 35 वर्ष

गांधीनगर, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वैकेंसी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने पशु चिकित्सा अधिकारी, श्रेणी-द्वितीय (वेटरनरी ऑफिसर) के लिए कुल 18 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

जीपीएससी द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जमा करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान और गुजराती या हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 15 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रीलिमिनरी टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा, जिसके पश्चात चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य (अनारक्षित) के लिए 100 रुपए है। गुजरात राज्य की आरक्षित श्रेणियों और अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पूर्व सैनिक और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, अन्य राज्यों की आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को भी आवेदन शुल्क में राहत दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इसे समय पर पूरा करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीपीएससी द्वारा कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
जीपीएससी ने पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 18 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले