20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जेकेएसएसबी भर्ती: वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित 194 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जेकेएसएसबी भर्ती: वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित 194 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

सारांश

जेकेएसएसबी ने 194 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। जानिए पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

जेकेएसएसबी ने 194 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है।
सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए होगी।
आवेदन शुल्क सामान्य के लिए 600 रुपए है।

श्रीनगर, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए कुल 194 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है। इन पदों में कृषि उत्पादन विभाग के तहत वेटरनरी फार्मासिस्ट के 146 और वित्त विभाग से असिस्टेंट कंपाइलर के 48 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय लिंक के माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी डिग्री होनी चाहिए, जिसमें जूलॉजी एक विषय के रूप में शामिल हो। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को अन्य निर्धारित योग्यताओं और कौशलों का भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित/ओएमआर परीक्षा, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जैसे चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की मासिक सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/अन्य श्रेणी के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस तथा दिव्यांग श्रेणी के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें और सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें। सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइड में अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी।
कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
कुल 194 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है।
क्या आवेदन शुल्क में छूट है?
हाँ, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले