जीपीएसएसबी भर्ती सूचना: एएई के लिए 200 पदों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका
सारांश
मुख्य बातें
गांधीनगर, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर (एएई-इलेक्ट्रिकल) के लिए कुल 200 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में 11 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है।
जो भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 2 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य आवेदकों का चयन कंप्यूटर-आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीआरटी), ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर), दस्तावेज़ सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक 40,800 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग/पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जायेगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले जीपीएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को फॉर्म में दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज़ सही साइड में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।