14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जीपीएससी भर्ती सूचना: अकाउंट्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 21 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जीपीएससी भर्ती सूचना: अकाउंट्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए आवेदन, अंतिम तिथि 21 अप्रैल

सारांश

गुजरात लोक सेवा आयोग ने अकाउंट्स ऑफिसर के 20 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। योग्य उम्मीदवार 21 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया।

मुख्य बातें

कुल 20 अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू।
अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2023।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए।
चयन प्रक्रिया में परीक्षा और इंटरव्यू शामिल।

गांधीनगर, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने अकाउंट्स ऑफिसर (क्लास-2) के लिए कुल 20 पदों पर भर्ती हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपनी आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (बीकॉम), चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंट्स (आईसीडब्ल्यूए), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) या कंपनी सेक्रेटरी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य निर्धारित पात्रता और आवश्यक कौशल भी होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 21 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच होगी। प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-1) 7 जून, प्रारंभिक परीक्षा (पेपर-2) 28 जून और मेंस परीक्षा 13 से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य श्रेणी के लिए 100 रुपए है। एससी/एसटी/एसईबीसी/ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी तथा गुजरात के पूर्व सैनिकों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें, सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे योग्य उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीपीएससी अकाउंट्स ऑफिसर के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य/अन्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
कौन-कौन सी डिग्री आवश्यक है?
बीकॉम, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएमए या कंपनी सेक्रेटरी की डिग्री आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले