22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जीपीएससी भर्ती 2026: अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल अंतिम तिथि

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जीपीएससी भर्ती 2026: अकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 15 अप्रैल अंतिम तिथि

सारांश

गुजरात लोक सेवा आयोग ने अकाउंट्स ऑफिसर के छह पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 1 से 15 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर का लाभ उठाएं और सरकारी नौकरी की ओर बढ़ें।

मुख्य बातें

आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई है।
अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
योग्यता: चार्टर्ड अकाउंटेंट या समकक्ष डिग्री।
आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष।
चयन प्रक्रिया में विभिन्न परीक्षाएँ शामिल हैं।

गांधीनगर, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात लोक सेवा आयोग (जीपीएससी) ने अकाउंट्स ऑफिसर (प्रथम श्रेणी) के कुल 6 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया समय सीमा के भीतर पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट (आईसीडब्ल्यूए), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एमकॉम) या बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 15 अप्रैल की स्थिति के अनुसार होगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस परीक्षा (लिखित), इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह होगी, इसके साथ अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 100 रुपए रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और पूर्व सैनिकों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फॉर्म में सभी जानकारियाँ भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करती है।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीपीएससी अकाउंट्स ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को जीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा, रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी आवश्यक जानकारियाँ भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। अनुसूचित जाति और अन्य श्रेणियों के लिए छूट दी गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में प्रीलिमिनरी परीक्षा, मेंस परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची शामिल है।
चयनित कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलेगी?
चयनित कैंडिडेट्स को 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले