3 नवंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

सारांश

सशस्त्र सीमा बल ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। जल्दी करें और आवेदन करें!

मुख्य बातें

51 सब इंस्पेक्टर पदों की भर्ती अधिकतम आयु 30 वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू चयन प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, सोमवार तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसका निर्धारण 20 अप्रैल के अनुसार किया जाएगा।

जो युवा एसएसबी में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। एसएसबी ने सब-इंस्पेक्टर के 51 विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। ऐसे में सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

इन 51 पदों में सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के 10, सब इंस्पेक्टर (पायनियर) के 21, और सब इंस्पेक्टर (कंम्यूनिकेशन) के 20 पद शामिल हैं।

आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण सर्टिफिकेट के साथ संबंधित डिप्लोमा या किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष है, एवं आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर, सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। अंत में, आवेदन फॉर्म की जाँच कर सबमिट करें और भविष्य के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
RashtraPress
3 नवंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में पीईटी, पीएसटी, लिखित परीक्षा, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी क्या होगी?
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले