4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एसएसएफ में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन 30 मार्च से, सुनहरा करियर अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एसएसएफ में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन 30 मार्च से, सुनहरा करियर अवसर

सारांश

भारत सरकार की सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल के 10 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो सुरक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

मुख्य बातें

एसएसएफ में कांस्टेबल के 10 रिक्त पदों के लिए आवेदन 30 मार्च से शुरू होंगे।
अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
योग्यता: मैट्रिक पास और ट्रेड टेस्ट पास।
आवश्यक आयु: 18 से 23 साल।
सैलरी: 19,900 से 63,200 रुपए प्रति माह।

नई दिल्ली, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत विशिष्ट सुरक्षा बल, सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में करियर बनाने का एक अद्वितीय अवसर सामने आया है। एसएसएफ ने कांस्टेबल के 10 रिक्त पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी की है。

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से प्रारंभ होगी, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।

एसएसएफ ने जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें कांस्टेबल (बार्बर) के 3 और कांस्टेबल (वाशरमैन) के 7 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान/बोर्ड से मैट्रिक पास और संबंधित पेशे में ट्रेड टेस्ट पास होना आवश्यक है। साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल होगी, जिसकी गणना 28 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है। अनुसूचित जाति (एससी) और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 19,900 से 63,200 रुपए प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को पहले एसएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर जारी पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही साइज में अपलोड करें, फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

वे न केवल अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं, बल्कि समाज की सुरक्षा में भी योगदान कर सकते हैं।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएसएफ में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
आवेदन प्रक्रिया 30 मार्च से शुरू होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल है।
कांस्टेबल के पदों के लिए आवश्यक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को मैट्रिक पास होना चाहिए और संबंधित पेशे में ट्रेड टेस्ट पास करना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है।
उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन पीईटी , पीएसटी , लिखित परीक्षा , ट्रेड टेस्ट , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले