एसएसबी में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के १०६० पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
सारांश
Key Takeaways
- ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया २१ मार्च से शुरू होगी।
- १०६० पदों पर भर्ती हो रही है।
- आवेदन की अंतिम तिथि २० अप्रैल है।
- आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए १०० रुपए है।
- चयन प्रक्रिया में कई चरण होंगे।
नई दिल्ली, १६ मार्च (आईएएनएल)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अद्भुत अवसर सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोमवार को कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल १०६० पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।
एसएसबी द्वारा घोषित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २१ मार्च से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि २० अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से निर्धारित अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती के लिए एसएसबी ने कांस्टेबल के ८२७ और हेड कांस्टेबल के २३३ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है कि वे मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार १०वीं और १२वीं पास होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें। इसके साथ ही अन्य निर्धारित योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी।
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु १८ वर्ष और अधिकतम आयु २७ वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए १०० रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार २१,७०० से ८१,१०० रुपए प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में फॉर्म की जाँच कर सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंट निकालें।