28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एम्स पटना में फैकल्टी के 86 पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एम्स पटना में फैकल्टी के 86 पदों के लिए भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

सारांश

पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) ने फैकल्टी के लिए 86 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से प्रारंभ होकर 4 मई तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बातें

एम्स पटना में 86 फैकल्टी पदों पर भर्ती।
आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च शुरू हुई।
आवेदन शुल्क जनरल के लिए 2,000 रुपए।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष।

पटना, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) पटना ने फैकल्टी के लिए कुल 86 पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

एम्स पटना द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई तय की गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने का विचार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एम्स पटना ने जिन 86 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेसर के 16, असोसिएट प्रोफेसर के 20 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 19 पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस, एमडी/एमएस/डीएम/एमसीएच आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद टीचिंग/रिसर्च में निर्धारित वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 4 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए 1200 रुपए है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक पात्रता जांच, स्क्रीनिंग स्कोर (यदि 10 से अधिक आवेदक हों), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,01,500 से 2,20,400 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से संबंधित सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अवसर न केवल योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, बल्कि यह देश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार में भी सहायक होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
एम्स पटना ने कुल 86 पदों पर भर्ती की सूचना जारी की है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 2,000 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्लूएस के लिए 1200 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक पात्रता जांच, स्क्रीनिंग स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले