एम्स भोपाल में 39 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन

Click to start listening
एम्स भोपाल में 39 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन

सारांश

एम्स भोपाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। योग्य उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

Key Takeaways

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 39 पदों के लिए भर्ती
  • आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
  • आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से
  • चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल
  • आवश्यक योग्यता: एमडी/एमएस की डिग्री

भोपाल, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में नौकरी की आकांक्षा रखने वालों के लिए एक अभूतपूर्व अवसर आया है। वास्तव में, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स भोपाल) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 39 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

एम्स भोपाल ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जिन 39 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सामान्य चिकित्सा, न्यूरोलॉजी, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विज्ञान, पेडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला चिकित्सा, मूत्रविज्ञान, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी (सीटीवीएस) और मेडिकल जेनेटिक्स के 1-1 पद हैं; इसके अलावा नवजात शिशु विज्ञान, नेफ्रोलॉजी, फुफ्फुसीय चिकित्सा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, आघात एवं आपातकालीन चिकित्सा, जलन एवं प्लास्टिक सर्जरी, हृदय रोग विज्ञान और त्वचाविज्ञान के 2-2 पद शामिल हैं; वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजी/हेमेटोलॉजी, रेडियोडायग्नोसिस, क्रिटिकल केयर मेडिसिन और रूमेटोलॉजी एवं क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी के 3-3 पद भी उपलब्ध हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमडी/एमएस की डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रता एवं अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना साक्षात्कार की तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 1,42,506 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। शॉर्टलिस्टिंग के बाद दस्तावेज़ सत्यापन/साक्षात्कार का आयोजन 'कौटिल्य भवन (प्रशासनिक भवन), एम्स, साकेत नगर, भोपाल-462020' पते पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,000 रुपए है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए जारी आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ संलग्न करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज दें।

Point of View

बल्कि यह देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। एम्स भोपाल की यह पहल उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और सेवा को सुदृढ़ करने में सहायक होगी।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की संख्या कितनी है?
एम्स भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 39 पदों की भर्ती की जा रही है।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें और ईमेल के माध्यम से भेजें।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपए है, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग और महिलाओं के लिए छूट है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
Nation Press